देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेशभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ऑनलाइन निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वालों को 3 हजार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले 8 विजेताओं को 2 हजार रूपए की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। राज्य स्तर पर निबंध, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए 10 जनवरी को शाम 4 बजे तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
Related Posts
राजभवन में वसंतोत्सव के दौरान लगी आर्ट गैलरी और स्टॉल्स का राज्यपाल ने किया अवलोकन
- Ganesh Tariyal
- March 8, 2025
- 0
देहरादून। वसंतोत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में वसंतोत्सव के दौरान लगी आर्ट गैलरी और स्टॉल्स का भ्रमण किया। […]
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की भाजपा नेताओं के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत
- Ganesh Tariyal
- April 15, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल से निर्वाचन आयोग में मुलाकात कर उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार […]
प्रतिष्ठित स्कूल का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैक करने के तीन आरोपियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- August 10, 2025
- 0
देहरादून। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में फर्जी ऐप बनाकर अभिभावकों को भ्रामक संदेश भेजने वालों को उत्तराखंड एसटीएफ ने बरेली से गिरफ्तार […]
