देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अल्मोड़ा जनपद के लाभार्थियों से संवाद किया। इन्हें विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 12 लाभार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 09 साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई और उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के 09 साल के कार्यकाल में देश में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। 2047 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया का विकसित देश बने, इस दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड का तेजी से विकास हो रहा है। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुचाने के लिए शिविरों के आयोजन और व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समाज के हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुके लोगों को भी अन्य लोगों को इनकी जानकारी देने का आह्वाहन किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिये कि पी.एम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लोगों को पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।
Related Posts
खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
- Ganesh Tariyal
- April 8, 2025
- 0
उत्तरकाशी। नौगांव में मंगलवार को सारी गाड़ के समीप केवल गांव मोटर मार्ग पर एक वाहन (टिप्पर) खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में […]
कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- Ganesh Tariyal
- March 23, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला/महानगर एवं प्रदेश अनुषांगिक/प्रकोष्ट एवं विभाग के अध्यक्षगणों की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस […]
दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- May 24, 2025
- 0
उधमसिंहनगर। दोहरे हत्याकांड में बीते माह से फरार रहे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच भाइयों […]
