नई दिल्ली। देश भर में ट्रक चालकों की हडताल सरकार के इस आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है कि नया कानून लागू करने से पहले उनके साथ चर्चा की जाएगी। गृह मंत्रालय ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट-एंड-रन मामलों के नए प्रावधानों से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करने के लिए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ नई दिल्ली में एक बैठक की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के बाद गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कहा कि हाल ही में पारित भारतीय न्याय संहिता के तहत हिट-एंड-रन मामलों के नए प्रावधानों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। वहीं प्रदेशभर में हिट एंड रन माले को लेकर चल रही चालकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद यातायात पटरी पर लौट आई है। देहरादून में सुबह से ही सवारी वाहन सड़कों पर चलने लग। वहीं पेट्रोल पंपों पर लगी लोगों की कतारे भी कम हो गई।
Related Posts
सीसीपीए और एएससीआई ने विज्ञापनों के नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए साझेदारी की
- Ganesh Tariyal
- March 27, 2024
- 0
देहरादून। उपभोक्ता मामलों के विभाग (डीओसीए) और भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) दोनों उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के समान लक्ष्य को हासिल करने […]
केदारनाथ धाम में 2013 के बाद से मंदाकिनी गंगा आरती हुई शुरू
- Ganesh Tariyal
- May 8, 2025
- 0
केदारनाथ। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सौजन्य से मंदाकिनी तट पर सायं कालीन गंगा आरती रविवार 4 मई से शुरू हो […]
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने किया विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026-27) का परिणाम घोषित
- Ganesh Tariyal
- July 15, 2026
- 0
श्रीनगर (गढ़वाल )। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 17 से 20 जून 2026 तक आयोजित विश्वविद्यालय प्रवेश […]
