देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेशभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ऑनलाइन निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वालों को 3 हजार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले 8 विजेताओं को 2 हजार रूपए की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। राज्य स्तर पर निबंध, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए 10 जनवरी को शाम 4 बजे तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।
Related Posts
नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका
- Ganesh Tariyal
- June 21, 2024
- 0
देहरादून। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध राजधानी देहरादून में एनएसयूआई छात्र संगठन ने डीएवी पीजी कॉलेज गेट के समीप केंद्र सरकार का पुतला […]
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी ठेकेदार की जमानत याचिका खारिज
- Ganesh Tariyal
- May 21, 2025
- 0
हल्द्वानी। नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार उस्मान अली की जमानत याचिका पाक्सो न्यायालय ने खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश पाक्सो सुधीर तोमर की अदालत […]
दो भीषण सड़क हादसे, एक कांवड़िये समेत पांच लोगों की मौत
- Ganesh Tariyal
- July 29, 2024
- 0
रुड़की। हरिद्वार के रुड़की में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक कांवड़िये समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थलों […]
