देहरादून । मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय में मिसिंग लिंक से पोषित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मिसिंग लिंक द्वारा फंडिंग किए जाने पर सहमति बनी। मिसिंग लिंक के तहत् ऐसे प्रस्तावों को स्वीकृति दी जाती है जिन्हें जनपदों में किसी भी योजना के तहत फंडिंग नहीं हो पाती, ऐसे प्रोजेक्ट्स को मुख्य सचिव कोष से फंडिंग की जाती है। बैठक के दौरान अधिकतर प्रस्तावों को विभागीय बजट से ही स्वीकृति मिली।मुख्य सचिव ने कहा कि पूर्व में स्वीकृत प्रस्तावों की प्रगति को पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर लगातार अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति में लगातार इन प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के प्रस्ताव डीपीआर, टीएसी अथवा डीएफसी स्तर पर अटके हैं, उनकी लगातार मॉनिटरिंग कर योजनाओं में तेजी लायी जाए। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी पुराने एवं नए बनाए जाने वाले सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाने की सम्भावनाओं को तलासते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने दिव्यांगजनों हेतु टॉयलेट्स के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ लेते हुए सभी जनपदों में सार्वजनिक टॉयलेट्स में दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये।
Related Posts
फ्लो उत्तराखंड ने ‘महिलाओं के नेतृत्व में ब्रांडिंग और व्यवसाय विकास’ पर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित की
- Ganesh Tariyal
- July 2, 2025
- 0
देहरादून। फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना के नेतृत्व में, कायरोस कॉन्शसनेस और हरजिंदगी.कॉम के सहयोग से एक ऑनलाइन वेबिनार ‘स्मिथिंग सक्सेस […]
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल
- Ganesh Tariyal
- June 13, 2025
- 0
देहरादून। पांवटा साहिअ रोड पर आदूवाला के पास टैक्सी और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो […]
अनावश्यक बाहर की दवाई लिखी पर्ची पंकड़ में आई, तो होगी सख्त कार्यवाही: DM
- Ganesh Tariyal
- September 30, 2024
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) समिति की बैठक लेते हुए चिकित्सालय को मदवार प्राप्त बजट एवं चिकित्सालय में अवस्थित समस्त सुविधाओं […]
