देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीघ्र ही श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों के आने-जाने का केन्द्र बना रहता है। इस हेतु देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या श्री राम जन्मभूमि हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नही है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं को अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना प्रतीत होती है। इन कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।
Related Posts
नेशनल हाईवे पर बड़ी चट्टान गिरी, एक व्यक्ति की मौत
- Ganesh Tariyal
- May 31, 2024
- 0
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ी चट्टान गिर गयी। इस हादसे में अब तक एक की मौत और […]
गैरसैण में होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों की स्पीकर ने की समीक्षा
- Ganesh Tariyal
- August 6, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों […]
आपदा पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए बनाया जा रहा बेहतर पैकेज
- Ganesh Tariyal
- August 11, 2025
- 0
देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय ने आपदा नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में धराली आपदा को लेकर चलाए जा रहे राहत […]
