शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ जब अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में टैंकर ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में लगभग एक दर्जन यात्रियों के मौत की खबर है. हादसा थाना सेहरा मऊ दक्षिणी के इलाके की है। हादसे के शिकार सभी लोग जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र दमगढ़ा गांव से घटिया घाट गंगा नहाने जा रहे थे। कोहरे के कारण यह भीषण हादसा हुआ। घटना की जानकारी होने पर एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। सुरेश कश्यप अपने ही टेंपो से परिवार के लोगों को गंगा स्नान करवाने जा रहा था, तभी अल्लाहगंज रोड के पास टैंकर ने टेंपो को रौंद दिया. वहीं एसपी ने मदनपुर थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार को मृतकों के परिवार के घर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हादसे पर दुःख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यवक्त की है। साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत बचाव करने और घायलों के समुचित निर्देश दिए हैं,
Related Posts
गड्ढामुक्त सड़कों की जिला मुख्यालय में खुल रही पोल
- Ganesh Tariyal
- November 24, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में लोक निर्माण विभाग के गड्ढा मुक्त सड़कों की पोल खुल रही है। जिला मुख्यालय के नये बस अडडे से होकर […]
मां ने की छह माह की जुड़वा बच्चियों हत्या
- Ganesh Tariyal
- March 9, 2025
- 0
हरिद्वार। ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में छह माह की जुड़वा बच्चियों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार […]
राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित शिविरों में निःशुल्क ले स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
- Ganesh Tariyal
- March 21, 2025
- 0
टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय सहित समस्त विकास खण्डों में जन […]
