शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ जब अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में टैंकर ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में लगभग एक दर्जन यात्रियों के मौत की खबर है. हादसा थाना सेहरा मऊ दक्षिणी के इलाके की है। हादसे के शिकार सभी लोग जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र दमगढ़ा गांव से घटिया घाट गंगा नहाने जा रहे थे। कोहरे के कारण यह भीषण हादसा हुआ। घटना की जानकारी होने पर एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। सुरेश कश्यप अपने ही टेंपो से परिवार के लोगों को गंगा स्नान करवाने जा रहा था, तभी अल्लाहगंज रोड के पास टैंकर ने टेंपो को रौंद दिया. वहीं एसपी ने मदनपुर थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार को मृतकों के परिवार के घर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हादसे पर दुःख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यवक्त की है। साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत बचाव करने और घायलों के समुचित निर्देश दिए हैं,
Related Posts
डाक सेवकों की भर्ती में गड़बड़झाला, छह के खिलाफ मामला दर्ज
- Ganesh Tariyal
- October 4, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड रीजनल पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए 1,238 पदों का अधियाचन डायरेक्टर पोस्ट ऑफिस को भेजा गया था। जिस […]
5 हजार से अधिक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रः रेखा आर्या
- Ganesh Tariyal
- February 26, 2024
- 0
देहरादून। लंबे समय से मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्थापित किये जाने की बाट जोह रहे केंद्रों के लिए बड़ी […]
रिजॉर्ट में रशियन लड़कियां नचाने को लेकर फायरिंग, दो पक्षों में मारपीट
- Ganesh Tariyal
- December 26, 2023
- 0
हल्द्वानी। भुजियाघाट के एक रिजॉट में रशियन लड़कियां नचाने को लेकर हंगामा हो गया। क्रिसमस पार्टी केे दौरान दो पक्ष भिड़ गए। एक युवक का […]
