नई दिल्ली। आप भी सेना में जाने के इच्छुक हैं तो भारतीय सेना में ऑफिसर के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है और सेना ने एसएससी टेक का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए बीई / बी टेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। बीई बीटेक फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। एसएससी टेक कोर्स की शुरुआत अक्टूबर 2024 में प्री कमीशन ट्रेनिंग एकेडमी में होगी। एसएससी टेक के लिए आर्म्ड फोर्सेज डिफेंस पर्सनल की महिलाएं भी इसके लिए आवेदन कर सकतीं है। आवेदन की करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एसएससी टेक 63 पुरुष और 34 महिला के लिए उम्र 20 से 27 वर्ष है। उम्मीदवारों का जन्म 2 अक्टूबर 1997 से पहले और 1 अक्टूबर 2004 के बाद नही होना चाहिए। एसएससी टेक के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. बीई/बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। फाइनल सेलेक्शन के बाद ट्रेनिंग एकेडमी ज्वाइन करने के 12 सप्ताह के भीतर मार्कशीट जमा करनी होगी। वीर नारियां एसएससी नॉन टेक के लिए भी आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए उनको किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए।
Related Posts
देहरादून में कूड़े करकट को खुले में जलाने से हो रहा है पर्यावरण को नुकसान
- Ganesh Tariyal
- March 31, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में कूड़ा करकट को खुले में जलाए जाने की आदत से बढ़ते वायु प्रदूषण से हो रही पर्यावरण के नुकसान […]
’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ’आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का हुआ शुभारंभ
- Ganesh Tariyal
- September 17, 2025
- 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ और ’’आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान […]
सूबे में शुरू होगी टीचिंग शेयरिंग व्यवस्थाः शिक्षा मंत्री
- Ganesh Tariyal
- July 1, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के नौनिहालों को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा विभाग में टीचिंग शेयरिंग व्यवस्था शुरू की जायेगी। इसके लिये राज्य […]
