नई दिल्ली। आप भी सेना में जाने के इच्छुक हैं तो भारतीय सेना में ऑफिसर के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है और सेना ने एसएससी टेक का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए बीई / बी टेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। बीई बीटेक फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। एसएससी टेक कोर्स की शुरुआत अक्टूबर 2024 में प्री कमीशन ट्रेनिंग एकेडमी में होगी। एसएससी टेक के लिए आर्म्ड फोर्सेज डिफेंस पर्सनल की महिलाएं भी इसके लिए आवेदन कर सकतीं है। आवेदन की करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एसएससी टेक 63 पुरुष और 34 महिला के लिए उम्र 20 से 27 वर्ष है। उम्मीदवारों का जन्म 2 अक्टूबर 1997 से पहले और 1 अक्टूबर 2004 के बाद नही होना चाहिए। एसएससी टेक के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. बीई/बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। फाइनल सेलेक्शन के बाद ट्रेनिंग एकेडमी ज्वाइन करने के 12 सप्ताह के भीतर मार्कशीट जमा करनी होगी। वीर नारियां एसएससी नॉन टेक के लिए भी आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए उनको किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए।
Related Posts
टाटा सूमो खाई में गिरी, दस लोग घायल
- Ganesh Tariyal
- June 16, 2024
- 0
कोटद्वार। रविवार सुबह सतपुली में एक टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोग […]
वाहन खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल
- Ganesh Tariyal
- June 12, 2025
- 0
नैनीताल। पर्यटको का वाहन खाई में गिर जाने से जहंा एक की मौत हो गयी वही चार अन्य लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर […]
सूबे में पीएम-श्री योजना के तहत 225 स्कूल चयनित
- Ganesh Tariyal
- July 5, 2024
- 0
देहरादून। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) के तहत दूसरे चरण में प्रदेश के 84 विद्यालयों का चयन किया गया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के […]
