नई दिल्ली। आप भी सेना में जाने के इच्छुक हैं तो भारतीय सेना में ऑफिसर के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है और सेना ने एसएससी टेक का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए बीई / बी टेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। बीई बीटेक फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। एसएससी टेक कोर्स की शुरुआत अक्टूबर 2024 में प्री कमीशन ट्रेनिंग एकेडमी में होगी। एसएससी टेक के लिए आर्म्ड फोर्सेज डिफेंस पर्सनल की महिलाएं भी इसके लिए आवेदन कर सकतीं है। आवेदन की करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एसएससी टेक 63 पुरुष और 34 महिला के लिए उम्र 20 से 27 वर्ष है। उम्मीदवारों का जन्म 2 अक्टूबर 1997 से पहले और 1 अक्टूबर 2004 के बाद नही होना चाहिए। एसएससी टेक के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. बीई/बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। फाइनल सेलेक्शन के बाद ट्रेनिंग एकेडमी ज्वाइन करने के 12 सप्ताह के भीतर मार्कशीट जमा करनी होगी। वीर नारियां एसएससी नॉन टेक के लिए भी आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए उनको किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए।
Related Posts
मुख्य सचिव ने जाली प्रमाण-पत्रों के मामलों में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए
- Ganesh Tariyal
- June 24, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जाली प्रमाण-पत्रों के मामलों में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सीएस ने आम जनता के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण […]
नववर्ष पर होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान
- Ganesh Tariyal
- December 16, 2025
- 0
देहरादून। आगामी क्रिसमस और नववर्ष के दौरान आमजन को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा […]
शराब तस्करी कर रहे नेपाली को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- April 26, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में महज अब कुछ दिन शेष रह गए हैं, लेकिन यात्रा मार्गों पर शराब पहुंचाने को लेकर शराब […]
