पहचान छुपाकर दोस्ती, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

मुरादनगर। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर पहचान छुपाकर दोस्ती करने, शारीरिक शोषण और फिर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी जुबेर अली पुत्र कमरुद्दीन ने खुद को “राहुल” नाम बताकर युवती से दोस्ती की और उसे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे सोने-चांदी के गहने और नगद रुपये मांगे। लगातार ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने मुरादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने यह स्वीकार किया है कि उसने अपना असली नाम छुपाकर पीड़िता से दोस्ती की थी।

Leave a Reply