लखनऊ। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट ने शहर की बस सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए संविदा बस कंडक्टरों की सीधी भर्ती का फैसला किया है। बीते दिनों बड़ी संख्या में कंडक्टरों के परिवहन निगम में स्थानांतरित होने के बाद सिटी बसों में परिचालकों की कमी हो गई थी। इसी कमी को पूरा करने के लिए अब भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई से 23 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया सीधे साक्षात्कार के आधार पर पूरी की जाएगी।
बता दें कि कुल 150 संविदा बस कंडक्टरों की भर्ती होगी। अभ्यार्थी 20 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह 4 दिनों तक चलने वाली सीधी भर्ती का वॉक-इन इंटरव्यू दुबग्गा सिटी बस डिपो, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। वहीं आवेदक का इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है। साथ ही CCC (ट्रिपल-सी) सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। आवेदन करने वाले की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेजों की प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।
आवेदक अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9580192003 पर संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह सीधी साक्षात्कार के माध्यम से होगी। उम्मीदवारों इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 20 से 23 जुलाई के बीच दुबग्गा सिटी बस डिपो पहुंचें। साथ में इंटरमीडिएट और CCC के मूल प्रमाणपत्र लेकर जाएं। साथ ही आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की दो स्वप्रमाणित प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें। निर्धारित स्थान पर सीधे साक्षात्कार में शामिल हों। चयन के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट का मानना है कि इस भर्ती से बस कंडक्टरों की कमी काफी हद तक दूर हो सकेगी, जिससे शहर की बस सेवाएं और अधिक सुचारू होंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, सरकारी परिवहन सेवा में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए भी यह एक अच्छा रोजगार अवसर साबित हो सकता है।
