नई दिल्ली। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में गुरुवार से दक्षिण एशिया की पांडुलिपि विरासत और गणितीय योगदान पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन शुरू होगा। इस सम्मेलन का उद्घाटन भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। सम्मलेन में जाने-माने गणितज्ञ और विचारक अपनी बात रखेंगे।
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक के. एन. श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में दिए गए आह्वान के बाद किया जा रहा है।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दक्षिण एशिया और भारत की ऐतिहासिक पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों, युवाओं और शोधकर्ताओं को यह बहुमूल्य ज्ञान हमेशा सुलभ रहे।
