पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी

दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना स्‍थलों पर कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। पश्चिम बंगाल में मतों की गिनती 77 मतगणना केन्‍द्रों पर की जाएगी।  

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर मतदान होगा। मतगणना 24 मई को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बताया कि 29 अप्रैल के मतदान में गंभीर गडबड़ी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बड़े पैमाने पर उल्लंघन के बाद यह निर्णय लिया गया है।

तमिलनाडु में सत्‍ताधारी डीएमके के नेतृत्‍व में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन, अन्‍ना द्रमुक के नेतृत्‍व वाले राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन और कुछ क्षेत्रीय दलों के बीच बहुकोणीय मुकाबला है। 

केरलम में मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 

असम में विधानसभा की सभी 126 सीट के लिए 126 पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतगणना की जाएगी। 

Leave a Reply