हरिद्वार में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी एक मजार को ध्वस्त कर दिया गया। बता दें कि जांच में मजार प्रबंधन भूमि स्वामित्व से संबंधित कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मजार को ध्वस्त कर दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी भूमि पर जहां भी अतिक्रमण हुआ है, वहां अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply