दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
राष्ट्रपति ने इस मौके पर गुरु तेग बहादुर जी को नमन किया। समारोह में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित किया गया।
