नई दिल्ली। संसद परिसर में आयोजित 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाने ऑस्ट्रेलिया की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मिल्टन डिकसे बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की।
बातचीत में संसदीय सहयोग, संस्थागत आदान-प्रदान, जन-संपर्क और पर्यटन के साथ-साथ क्रिकेट और हॉकी जैसे खेलों के माध्यम से संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता, नियम-आधारित व्यवस्था, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, जलवायु परिवर्तन और सतत विकासपर संसदीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
