पान मसाला, तंबाकू और गुटखे होंगे महंगे, लोकसभा में नया सेस बिल पारित

दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के पांचवे दिन लोकसभा में जमकर कामकाज हुआ। शुक्रवार को दो दिन की गहन चर्चा के बाद स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा सेस बिल 2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

इस बिल के तहत तंबाकू, पान मसाला और तंबाकू जनित उत्पादों पर सेस लगाया जाएगा। यह सेस किसी भी आवश्यक वस्तु पर लागू नहीं होगा। सरकार का मकसद इन उत्पादों की खपत कम करना और इससे मिलने वाला राजस्व राज्यों और केंद्र के हेल्थ सिक्योरिटी फंड में लगाना है।

संसद में इस बिल पर सत्ता और विपक्ष के सांसदों ने चर्चा की। दोनो सदनों में शून्यकाल और प्रश्नकाल के दौरान लोक महत्व के मुद्दे भी उठाए गए। हालांकि हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पाया। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले दशक में रेल दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। इसके अलावा सांसदों ने देश भर में इंडिगो फ्लाइट्स की देरी और रद्द होने के मुद्दे भी उठाए गए।

Leave a Reply