नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क आज देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति की धुनों पर झूमती जनता के बीच यह कार्यक्रम खास आकर्षण का केंद्र रहा।
देशभक्ति की धुनों से सजा कनॉट प्लेस, आर्मी बैंड का शानदार शो
