कलश यात्रा में हजारों अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के शताब्दी समारोह के तीसरे दिन आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में शांतिकुंज के देश-विदेश से आए हजारों अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

यात्रा शांतिकुंज में प्रज्वलित अखंड ज्योति से प्रारंभ होकर भारत एवं विदेशों के विभिन्न धार्मिक स्थलों, आस्था के केंद्रों तथा शांतिकुंज से जुड़े लगभग 5000 केंद्रों का भ्रमण करती हुई हरिद्वार पहुँची, जहाँ इसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य आचार्य श्रीराम शर्मा के युग निर्माण के संदेश को देश-विदेश तक पहुँचाना रहा।

Leave a Reply