ऋषिकेश एम्स में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह 

ऋषिकेश। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ऋषिकेश एम्स में उत्तराखंड महिला आयोग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लगभग 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में एक अलग पहचान बनाई है।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें सभी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

Leave a Reply