नैनीताल के भवाली-हल्द्वानी रोड पर वाहन खाई में गिरा

नैनीताल। नैनीताल के भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के पास आज सुबह के समय एक वाहन अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में गिर गया। आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। यहां लगभग 70 मीटर गहरी खाई में एक कार गिरी हुई थी। वाहन में कुल चार लोग थे।

एसडीआरएफ की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिसमें दो घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Leave a Reply