नई दिल्ली। असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आज संपन्न हो गया। असम की 126 सीटों, केरलम की 140 सीटों और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।
असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान जारी है। कुल 296 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसमें असम की 126, केरलम की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीटें शामिल हैं। शाम 5 बजे तक असम में 84.42 प्रतिशत, केरलम में 75.01 प्रतिशत और पुद्दुचेरी में 86.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। असम में 126 सीटों पर 41 राजनीतिक दलों के 722 उम्मीदवार मैदान में हैं।
केरल में 2.71 करोड़ मतदाता 890 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। वहीं पुद्दुचेरी में 30 सीटों पर 20 पार्टियों के 294 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि करीब 10 लाख से अधिक मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
