हरिद्वार में मिनी सचिवालयों से जनसुनवाई शुरू

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर मिनी सचिवालयों में जनसुनवाई की शुरुआत हुई है। इस योजना के तहत अब ग्राम प्रधान गांव में ही लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस व्यवस्था को वर्चुअल जनसुनवाई से भी जोड़ा गया है। हर सोमवार ग्रामीण सीधे जुड़कर अपनी बात रख सकेंगे। जनपद में कुल 25 मिनी सचिवालय तैयार किए गए हैं। हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन्हें पंचायत भवनों के जीर्णाेद्धार के बाद विकसित किया गया है। आज जनसुनवाई में 42 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 21 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

Leave a Reply