भारत-दक्षिण कोरिया के बीच शीपिंग सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी में तेजी

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान कई अहम समझौते और घोषणाएं हुई हैं। इन समझौतों से भारत और कोरिया गणराज्य के बीच संबंधों को नई मजबूती मिली है। शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एक व्यापक ढांचा तैयार किया गया है। 

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने दोनों देशों के रिश्तों की राजनीतिक बुनियाद को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सहमतियां बनाई हैं। उन्होंने बताया कि भारत-कोरिया औद्योगिक सहयोग समिति (India-ROK Industrial Cooperation Committee) का गठन किया गया है।  इस समिति के तहत दोनों देशों के संबंधित मंत्री विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे। इन क्षेत्रों में सेमीकंडक्टर, उन्नत और उभरती प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक साझेदारी जैसे अहम सेक्टर शामिल हैं।

Leave a Reply