लैंसडाउन के नाम परिवर्तन के पक्ष में नहीं विधायक दिलीप सिंह रावत

लैंसडाउन।  उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लैंसडाउन विधानसभा के विधायक दिलीप सिंह रावत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह शहर के नाम परिवर्तन के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि लैंसडाउन की पहचान देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक पर्यटन स्थल के रूप में है।

मीडिया से बात करते हुए विधायक दिलीप सिंह रावत ने कहा कि लैंसडाउन एक ऐतिहासिक नगर है और पर्यटन के क्षेत्र में एक बढ़ता हुआ नाम है। इसकी एक अंतरराष्ट्रीय छवि है। जनता की भी यही धारणा है कि नाम न बदला जाए, और मैं भी इससे पूरी तरह सहमत हूँ। अगर नाम बदला गया, तो पर्यटन क्षेत्र को बहुत बड़ी क्षति होगी।

Leave a Reply