भारतीय वायुसेना ने बचाई बच्चों की जान, हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के एक Mi 17 V5 विमान को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिद्धार्थ नगर में एक पानी की टंकी के ऊपर फंसे दो बच्चों को बचाने के लिए भेजा गया। टंकी की सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बच्चे रात में फंस गए थे। यह बचाव अभियान एक बार फिर वायु सेना की पेशेवर दक्षता और जरूरत के समय त्वरित प्रतिक्रिया के साथ जीवन बचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

दरअसल, शनिवार को घटना कांशीराम आवासीय कॉलोनी की है, जहां शनिवार को पांच बच्चे रील बनाने के लिए पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए थे। इस दौरान सीढ़ी टूट गई और तीन बच्चे नीचे गिर गए, जबकि दो बच्चे टंकी के ऊपर ही फंस गए थे। टंकी से नीचे गिरने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई।

Leave a Reply