हरिद्वार। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के चलते हरिद्वार जिले में ई-रिक्शा संचालन को लेकर परिवहन प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया है। इसी कड़ी में भेल और सिडकुल में चैकिंग अभियान चलाया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन हरिद्वार नेहा झा ने साफ किया कि तय समय सीमा के बाद क्यूआर कोड स्टिकर, रूट बारकोड और चालक आईडी और दूसरे दस्तावजों के बिना कोई भी ई-रिक्शा सड़कों पर नहीं चल सकेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जा रही है।
