चमोली के गोपेश्वर स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

चमोली। चमोली जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आज से दो दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई है। प्रतियोगिता में जनपद की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें  प्रतिभाग कर रही है।

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया। जंहा विजेता टीम को 21 व उपविजेता टीम को 11 हजार की नगद धनराशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के संयोजक दीपंकर परमार ने बताया कि जिला स्तरीय टूर्नामेंट में जिले की सर्वश्रेष्ठ 8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता से खिलाड़ी भी काफी खुश है।

विजेता टीमों के खिलाड़ियों का कहना है कि वे पूरा प्रयास करेंगे कि उनकी टीम प्रतियोगिता की विजेता बने।

Leave a Reply