गोपेश्वर। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। गोपेश्वर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए शैलजा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठकों में कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव तैयारी में जुट जाने तथा जनता से जुड़े हुए मुद्दों को उठाने का आह्वान किया जा रहा है। बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि सम्मेलन में पार्टी संगठन की मजबूती तथा आने वाले चुनाव में अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया।
गोपेश्वर में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने का आह्वान
