देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में विगत 02 दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 67 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा सभी वाहनों को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त अलग-अलग थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 35 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिन्हें थाने पर सख्त हिदायत देते हुए उनके पुलिस एक्ट में चालान किए गए। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए रायपुर के खलंगा क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में आकस्मिक रूप चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पर 58 वाहनों के चालान किए गए, साथ ही 15 वाहनों को सीज किया गया।
