केदारनाथ हेली सेवा का अगला स्लॉट जून के पहले सप्ताह में खुलेगा

केदारनाथ। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जून के पहले सप्ताह में हेली सेवा बुकिंग का अगला स्लॉट खोलने जा रहा है। इसके तहत श्रद्धालु 15 जून के बाद की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।

यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि वर्तमान में तीनों सेक्टरों में 8 हेलीकॉप्टर कंपनियां सेवाएं दे रही हैं और 15 जून तक की सभी टिकटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगले स्लॉट में जारी किए जाने वाले टिकटों की संख्या और क्षमता को लेकर योजना तैयार की जा रही है। डॉ. चौहान ने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 90 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन और 10 प्रतिशत टिकट काउंटर के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply