खेती की जमीन पर रिम्स-2 निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

रांची। खेती की जमीन पर रिम्स-2 निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध Synopsis: रांची के नगड़ी मौजा में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के दौरान ग्रामीणों का विरोध, खेती योग्य भूमि पर निर्माण कार्य करने पर जताई नाराजगी, चिन्हित भूमि पर प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी से आउटर कटिंग और बाउंड्री निर्माण कार्य किया गया था शुरू, रैयतों ने कहा- निर्माण कार्य से परिवार के सामने खड़ा होगा रोजी-रोटी का संकट। 

रिम्स टू निर्माण विरोध, रांची, असीम   रांची के नगड़ी मौजा में प्रस्तावित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स-2) परियोजना के लिए चिन्हित भूमि पर प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी से आउटर कटिंग और बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू किया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए कांके अंचल अधिकारी अमित भगत, बरियातू थाना प्रभारी प्रकाश रजक तथा कांके थाना प्रभारी कुणाल कुमार मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, जबकि प्रशासनिक निगरानी में निर्माण संबंधी कार्य जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जिस भूमि पर परियोजना प्रस्तावित है, वह उनकी उपजाऊ कृषि भूमि है और उनकी आजीविका का मुख्य आधार भी। उनका आरोप है कि यदि इस जमीन पर रिम्स-2 का निर्माण होता है, तो खेती-बाड़ी से जुड़े अनेक परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।  

Leave a Reply