भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 11वें दिन पूर्वी सिंहभूम पहुंची

पूर्वी सिंहभूम: झारखंड में भर्ती व्यवस्था में सुधार और पारदर्शी नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 11वें दिन आज पूर्वी सिंहभूम पहुंची। यात्रा के दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने बड़मा में शहीद निर्मल महतो को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्री महतो ने पटमदा के जल्ला कॉलेज में छात्रों को संबोधित किया।

उन्होंने उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर पहुंचकर उनका नमन किया और  साकची गोलचक्कर में सभा को संबोधित किया। इसके बाद यात्रा सरायकेला-खरसावां के लिए रवाना हुई। रामगढ़ के नेमरा से शुरू हुई यह यात्रा राज्य के अलग-अलग जिलों से गुजर रही है। इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन भी मिल रहा है और इस यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।  

Leave a Reply