दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि जेईई-एडवांस्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के डेटा लीक और निजता उल्लंघन के संबंध में कई भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत खबरें सामने आई हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्रालय ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने स्पष्टीकरण जारी किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी भ्रामक है और गलत सूचना फैलाने का प्रयास है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जेईई – एडवांस्ड परीक्षा के दौरान कोई भी संवेदनशील जानकारी लीक नहीं हुई है।
शिक्षा मंत्रालय ने जेईई-एडवांस्ड परीक्षा डेटा लीक के दावों को भ्रामक बताया
