दिल्ली। पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन 31 जुलाई तक खुले रहेंगे। गृह मंत्रालय ने बताया है कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और अनुशंसाएं, जो 15 मार्च से शुरू हुई हैं, केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।
पद्म पुरस्कार, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं।
