राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड की ली सलामी

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी लीं। इस दौरान उन्होंने अंतिम पग पार कर रहे कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने सभी कैडेट्स को सेना की मुख्यधारा में शामिल होने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यहां से केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि दया और करुणा जैसे मानवीय मूल्य भी मिलते हैं, जिन्हें अधिकारी आगे अपने सेवा जीवन में अपनाएंगे। उन्होंने सेना में 9 महिला अधिकारियों के शामिल होने की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सेना में अब और अधिक महिला अफसर शामिल होगी। यह भारतीय सैन्य इतिहास में यह दूसरा मौका है जब किसी महिला राष्ट्रपति ने आईएमए पीओपी की सलामी ली। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी इस गौरवशाली परेड में शामिल हो चुकी हैं।

वहीं, पासिंग आउट परेड में विभिन्न कोर्सों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया। स्वॉर्ड ऑफ ऑनर विशाल कुमार को मिला। इसके अलावा प्रिंस राज को सिल्वर मेडल, तेजस भट्ट को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में हृषभ मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा टीईएस कोर्स में करन पांडे और स्पेशल कमीशन में बोधराज थापा को भी सम्मान मिला।

Leave a Reply