प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

रायपुर। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। महिला और बाल विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली बच्चों से इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन करने की अपील की है। यह पुरस्कार पांच से अट्ठारह वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों। आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवाडर््स डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Leave a Reply