कैलाश यात्रा का इनर लाइन परमिट स्थगित

धारचूला। पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश और हिमालयी क्षेत्र में मानसून के सक्रिय होने के कारण जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट का निर्गमन अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। धारचूला के उपजिलाधिकारी ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए बीच-बीच में प्रशासन द्वारा इनर लाइन परमिट जारी करने पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply