पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद

पटना।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर पटना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अगमकुआँ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को अगमकुआँ थाना को गुप्त सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर गेट संख्या-3 के सामने एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से नशीले पदार्थों का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना के निर्देशन में अगमकुआँ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया।

वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर 15 कार्टन में रखी लगभग 360 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद की गई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply