रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-सीजीपीएससी भर्ती मामले में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया है। ईडी ने उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें सात दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। इससे पहले, इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई भी टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।
सीजीपीएससी भर्ती मामले में ईडी ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को किया गिरफ्तार
