नई दिल्ली। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिला है। ओलंपिक पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का खाता खोला। यह राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में यह उनका कुल चौथा पदक भी है।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। मीराबाई ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीराबाई चानू को उनकी उपलब्धि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार अध्याय। प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में एक बार फिर अपना हुनर दिखाया। उन्होंने कहा कि लगातार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने और कुल मिलाकर चौथा राष्ट्रमंडल खेल पदक अपने नाम करने के साथ मीराबाई हर भारतीय के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
