पौड़ी में खेलो इंडिया गाइडलाइन के तहत नियमित खेल प्रशिक्षण होगा शुरू

पौड़ी। पौड़ी जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए एक अगस्त से खेलो इंडिया गाइडलाइन के तहत नियमित कोचिंग शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कोटद्वार के शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट और बास्केटबॉल, जबकि पौड़ी के रांसी स्टेडियम में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्रशिक्षित कोचों द्वारा कराया जाएगा। खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply