नई दिल्ली। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग लापता हैं। राज्यभर में 316 राहत शिविरों में 11,018 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार 164.98 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है, जिससे 3,596 किसानों को नुकसान हुआ है। सरकार ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए 10,000 रूपये की तत्काल सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं, बाढ़ के कारण राहत शिविरों से घर लौटने वाले परिवारों को भी 10,000 की तत्काल राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को कुल 8 लाख रूपये का मुआवजा मिलेगा, जिसमें SDRF से 4 लाख, CMDRF से 2 लाख और PMNRF से 2 लाख शामिल हैं।
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर, 15 लोगों की मौत
