नई दिल्ली। राजस्थान के सीकर जिले से जुड़े खाटू श्याम धाम के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने खाटू श्याम धाम के लिए स्वीकृत सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन के निर्माण को मंजूरी देने पर रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्टेशन निर्माण का कार्य रेलवे की निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। पहले ट्रैक, यार्ड और अन्य तकनीकी अवसंरचना से जुड़े कार्य पूरे किए जाएंगे, इसके बाद स्टेशन भवन का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से स्टेशन की डिजाइन, यात्री सुविधाओं और स्थानीय संस्कृति से जुड़े सुझाव भी लिए तथा भरोसा दिलाया कि सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन शेखावाटी की पहचान को दर्शाने वाला आधुनिक, भव्य और विश्वस्तरीय स्टेशन होगा।
खाटू श्याम धाम को बड़ी सौगात, सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन निर्माण प्रक्रिया तेज
