नई दिल्ली। ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर DRDO ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नई दिल्ली स्थित DRDO भवन में संस्थान के महानिदेशकों, निदेशकों और वैज्ञानिकों ने डॉ. कलाम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संस्थान ने विज्ञान, रक्षा तकनीक और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया। संस्थान ने लिखा कि आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त भारत का उनका सपना आज भी वैज्ञानिकों, नवप्रवर्तकों और युवाओं को प्रेरित कर रहा है। एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में होने वाला हर नवाचार, हर बड़ी उपलब्धि और हर प्रयास, उनकी विरासत को जीवित रखता है।
‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर DRDO ने पुष्प अर्पित कर किया नमन
