व्यापक बदलाव के लिए समाज -सरकार का मिलकर काम करना जरूरी: पीएम

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन किया। पीएम ने इस अत्याधुनिक परिसर का अवलोकन भी किया। इस छात्रावास में एक हजार छात्र और एक हजार छात्राओं के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। परिसर में केंद्रीय भोजन कक्ष, आधुनिक पुस्तकालय और सभागार जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पीएम ने इस पहल की सराहना की। पीएम ने कहा कि बदलाव व्यापक हो, और परिणाम स्थायी हों इसके लिए समाज और सरकार को मिलकर काम करना आवश्यक होता है। पीएम ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में जमीनी हकीकतों के आधार पर काम हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कोरोना, संकट वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया में उपजे हालात का ज़िक्र किया। पीएम ने कहा कि इन परिस्थितियों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। पीएम ने कहा कि जब हमने मिलकर कोरोना का मुकाबला कर लिया तो इस संकट से भी अवश्य पार पा जाएंगे। पीएम ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply