जनमंच टुडे। देहरादून। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक अंडर-17 वर्ग में हरिद्वार ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर-19 वर्ग में देहरादून ने अंतिम चार में जगह बनाई। परेड ग्राउंड स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-17 वर्ग के पहले मैच में ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 47-17 से हराया।। दूसरे मैच में नैनीताल ने उत्तरकाशी को 47-20 से पराजित किया। तीसरे मैच में टिहरी ने अल्मोड़ा को 52-30 से शिकस्त दी। इसके बाद खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार ने बागेश्वर को 34-17 से हराया।अंडर-19 वर्ग के पहले मैच में ऊधमसिंह नगर ने उत्तरकाशी को 49-38 से हराया। दूसरे मैच में टिहरी ने अल्मोड़ा को 22-16 से हराया। तीसरे मैच में पौड़ी ने चंपावत को 43-35 से पराजित किया। चौथे मैच में चमोली ने बागेश्वर को 35-2 से एकतरफा हराया। इसके बाद खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में देहरादून ने टिहरी को 68-39 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह सहायक निदेशक खेल राजेश ममगाईं आदि मौजूद रहे।
Related Posts
सीएस राधा रतूड़ी को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार
- Ganesh Tariyal
- September 28, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। उत्तराखंड शासन की तरफ […]
भीमताल सिडकुल डीजल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी
- Ganesh Tariyal
- January 4, 2025
- 0
नैनीताल। भीमताल सिडकुल में डीजल फैक्ट्री में शनिवार को दोपहर ढाई बजे करीब बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। […]
कांग्रेस ने राज्य सरकार से बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापस लेने की मांग की
- Ganesh Tariyal
- April 26, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य सरकार से बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने […]
