नई दिल्ली। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। लिस्ट में रूपा गांगुली, निसिथ प्रमाणिक और प्रियंका टिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है। पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा से मैदान में उतारा है। एंटाली से प्रियंका टिबरेवाल को कैंडिडेट बनाया है। वहीं भरतपुर सीट से अनामिका घोष को उम्मीदवार बनाया है। सोनारपुर दक्षिण से अभिनेत्री रूपा गांगुली को टिकट दिया गया है। नोआपाड़ा से अर्जुन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं जगतदल से पूर्व IPS राजेश कुमार को टिकट दिया गया है। इसके अलावा इगरा से दिव्येंदु अधिकारी को, हिंगलगंज से संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा को कैंडिडेट बनाया है। पार्टी ने मुरारई से रिंकी घोष को मैदान में उतारा है। लिस्ट में 19 महिलाओं को शामिल किया गया है।





